फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं पर कार चढ़ाने के आरोपी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। शादी समारोह में छेड़खानी और अश्लील हरकतों का विरोध करने पर महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को मेडिकल कराने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। बता दें कि शनिवार रात हुई घटना में एक की मौत और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं थीं। घायल महिलाओं की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के तराई इलाके में शादी समारोह में वर पक्ष के साथ पहुंचे गजरौला क्षेत्र के बेवा फार्म निवासी प्रगट सिंह और स्वर्णजीत सिंह ने शराब के नशे में युवतियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें की थीं। विरोध करने पर आरोपियों ने बवाल काटा था। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी में जाकर बैठे और गाड़ी को महिलाओं की ओर दौड़ा दिया। गाड़ी की चपेट में आकर पांच महिलाएं घायल हो गईं थीं। अस्पताल पहुंचने पर रमनगरा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद भाग रहे कार सवार आरोपियों को सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने बाइफरकेशन चूका के रास्ते में पकड़ लिया था।
रविवार को मामले में कार्रवाई के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर माधोटांडा थाने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एएसपी विक्रम दहिया ने भी गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि नामजद आरोपियों का चालान किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। उधर, घायल महिलाओं की हालत में सुधार है।

गमगीन माहौल में हुआ महिला का अंतिम संस्कार

कलीनगर। कार चढ़ाने के बाद घायल हुई महिला की मौत के मामले में शव घर पहुंचने के बाद सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सिर में गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौत होने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें