फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिटाई कर सौंपा आरोपी पुलिस से हाथ छुड़ाकर भागा, ग्रामीणों ने फिर दबोचा

Sun, 25 Jan 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर(पीलीभीत)। पिटाई के बाद पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया भैंस चोरी का आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। शोर-शराबा पर ग्रामीण की मदद से उसे फिर दबोच लिया गया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


यह मामला सेहरामऊ उत्तरी थाना की सुल्तानपुर पुलिस चौकी का है। शनिवार तड़के तीन बजे गांव महादेव माती के अशोक सिंह के घर भैंस बंधी थी, जिसे चोर खोल ले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

साथ ही गांव के श्रवण कुमार, प्रेमपाल के साथ भैंस ढूंढने के लिए गांवों में निकल पड़े। शनिवार को दोपहर गांव जहूरगंज के समीप पहुंचने पर कुछ लोगों ने भैंस को जंगल की ओर एक युवक के ले जाने की जानकारी उन लोगों को दी।
विज्ञापन


अशोक ने अपने साथियों के साथ जंगल किनारे पहुंचकर गांव मढ़ा खुर्द कलां उर्फ बिलबुझिया के सुभाष को चोरी की भैंस के साथ पकड़ लिया। पिटाई करके शनिवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस चौकी में सौंप दिया गया।

पुलिस आरोपी को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने चली। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों से हाथ छुड़ाकर भाग खड़ा हुआ। पुलिसकर्मी शोर मचाते हुए आरोपी के पीछे भागे।

ग्रामीणों की मदद से आरोपी को फिर दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस सतर्कता से उसे थाने ले गई। भैंस चोरी के आरोपी के पुलिस से छुटकर भागने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि सेहरामऊ उत्तरी थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपी के भागने की घटना से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि सौंपे गए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर रविवार को उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें