फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस की कस्टडी से आरोपी भागा

विज्ञापन
बीसलपुर में पुलिस की कस्टडी से भागi सुल्तान  स्रोत सीसीटीवी कैमरा - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली ले जाया जा रहा चोरी के मामले का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है। चार टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि छह जून की शाम पांच बजे वह अपनी दुकान पर थे और उनकी पत्नी गीता कमरे में सोई हुई थी। उनके घर का मेन गेट खुला हुआ था। उसी समय किसी युवक ने उनके घर में प्रवेश कर बरामदे में पड़े तख्त पर रखी एक बैटरी और दो मोबाइल फोन चुरा लिए। युवक ने फोन अपनी जेब में रख लिए थे और बैटरी हाथ में पकड़ कर ले जाने लगा था।
मोहल्ले में लगे सीसीकैमरे में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई थी। देर शाम जब दुकान बंद कर घर आए, तब उन्हें दिनदहाड़े चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होंने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी थी। पुलिस ने फोटो के आधार पर आरोपी युवक को सोमवार को मोहल्ला ग्यासपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी का नाम सुल्तान बताया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बैटरी और दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आरोपी को रात भर कोतवाली में रखा गया। पुलिस ने सोमवार को ही आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट कर ली थी। कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह मंगलवार को दोपहर एक बजे आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। एक बजकर 10 मिनट पर चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन सिन्हा ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण किया। उसके बाद बाइक पर बिठाकर कोतवाली ले जाने लगा। रास्ते में अस्पताल चौराहे पर सड़क पर ब्रेकर आने की वजह से बाइक धीमी हुई, तभी आरोपी कूद कर महिला अस्पताल होते हुए भाग गया। कांस्टेबल ने कोतवाल संजीव शुक्ला को पूरी मामले की जानकारी दी। संवाद
-
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस आरोपी की मां बेगम को कोतवाली ले गई। पुलिस ने आरोपी के पिता इरफान और भाई फुरकान से फोन पर सुल्तान के बारे में पूछा, लेकिन वे कोई जानकारी नहीं दे सके। कोतवाल ने बताया कि चार टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। लापरवाही को लेकर भी जांच की जा रही है।
-

दो बार पहले भी हो चुकी थी राकेश के घर चोरी

मोहल्ला पटेल नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले करीब 10 माह पहले उनके घर से जूसर चोरी हो गया था। करीब चार वर्ष पूर्व एक सिलाई मशीन और बिजली का टेबल फैन भी चोरी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें