फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छेड़खानी के विरोध पर आरोपियों ने युवती के भाई पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात युवक ने एक घर में घुसकर खाना बना रही युवती से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने अपने परिजनों की मदद से युवती के भाई को धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे उनकी पुत्री खाना बना रही थी। घर के अन्य लोग छत पर थे। इसी समय गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया और पुत्री से छेड़खानी करने लगा। शोर-शराबा सुनकर वे लोग नीचे उतरकर आए। परिजनों को देख युवक भाग गया और कुछ ही देर में अपने घर के दो लोगों को लेकर आ गया।
आरोपियों ने उनके पुत्र को डंडों से पीटा। एक हमलावर ने पुत्र के सिर में भाला मार दिया। इससे उनका पुत्र गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर दी। इसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें