पीलीभीत में श्री संकटमोचन बालाजी महाराज घाटे वाले बाबा के दरबार के बार्षिकोत्सव में आयोजित हवन
पीलीभीत। श्री संकट मोचक बालाजी महाराज घाटे वाले बाबा का वार्षिकोत्सव विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। रविवार से रामचरित मानस का पाठ शुरू किया जाएगा। पांच को विशाल दरबार लगाया जाएगा।
श्री संकट मोचन बालाजी महाराज घाटे वाले बाबा के दरबार के 18वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन प्रत्येक वर्ष की भांति चरक कुआं स्थित बालाजी मंदिर में विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ महंत नितिन गुप्ता द्वारा संकट निवारण बालाजी हवन कराया गया।
इसके बाद महाआरती कर श्रद्धालुओं को छींटा दिया गया। महंत नितिन गुप्ता ने बताया कि रविवार को रामचरितमानस पाठ शुरू होगा, जो कि सोमवार को संपन्न होगा। छह नवंबर दिन मंगलवार को बालाजी बाबा का भव्य शक्ति दरबार लगाया जाएगा। बुधवार की शाम छप्पन भोग दर्शन के बाद बालाजी की भव्य मंगला आरती की जाएगी । बृहस्पतिवार को श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।