फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन दर्ज हुई हादसे की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव खांडेपुर में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत के मामले में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव के ही चालक को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

गांव खांडेपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम कक्षा छह के छात्र उत्कर्ष कुमार (11) की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया था। दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता राजेश कुमार की तहरीर पर शुक्रवार को हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रिपोर्ट में ट्रैक्टर चालक गांव के ही अमित राठौर को नामजद किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें