फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्रीबाई फुले का 185वां जन्मदिन मनाया

Sun, 03 Jan 2016 10:27 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बताओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में सावित्री बाई फूले का 185वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने समाज में आगे बढ़ने को शिक्षित होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद सभी ने सावित्री बाई के चित्र पर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि 2000 वर्ष तक अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को शिक्षा और सत्ता से दूर रखा गया लेकिन अब समय बदल गया है। उन्होंने आज समाज में आगे बढ़ने को शिक्षित होने पर बल दिया। मंडल अध्यक्ष डॉ. गुरमीत राम ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के उत्थान को उनके द्वारा किए गए आंदोलन व सहयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम, अनुराधा सागर ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में रामनिवास, अवधेश कुमार सिंह, लालकरन, मीना देवी, सुखवीर सिंह, शशी वर्मा, व्यासमुनि, केेके रजक, प्रीति सिंह, किशनलाल, संतोष कुमार, माया रानी, अर्चना, सुशीला, कल्पना, मालती गौतम, हरीशंकर, जयवीर सिंह, काशीराम, मनोज कुमार, अश्वनी गंगवार, भावना, अन्नू कनौजिया, नीलम कश्यप, गीता रानी, सुरेश कुमार, विनीता गौतम सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें