वित्त आयुक्त रेलवे बोर्ड राजलक्ष्मी राजकुमार ने दूसरे दिन भी रेलवे
स्टेशन का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी
किया।
वित्त आयुक्त शनिवार दोपहर रुहेलखंड एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन
पहुंची। यहां उन्होंने प्रतीक्षालय में चल रहे मेडिकल परीक्षण शिविर में
मरीजों को दी जाने वाली दवाओं और जांच के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी
ली। वित्त आयुक्त और डीआरएम ने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी कराई।
मुसाफिरखाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीनियर डीसीएम को रेलवे की ओर
से दी जा रही सुविधा संबंधी बोर्ड स्टेशन मास्टर कक्ष के बाहर और मुसाफिर
खाने में लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर,
पूछताछ कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया। पूछताछ कक्ष में कर्मचारियों की
ड्यूटी आदि के बारे में जानकारी की। वित्त आयुक्त ने चिलचिलाती धूप में
पूरे अमले के साथ रेलवे मनोरंजन संस्थान परिसर में पहुंचकर पौधरोपण किया।
यहां डीआरएम, सीनियर डीसीएम आदि ने भी पौधरोपण किया। इस मौके पर डीआरएम
चंद्रमोहन जिंदल, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट
वीके सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद इजराइल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नीरज
जायसवाल, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एके वर्मा आदि अफसर कर्मचारी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री के पीआरओ ने रखीं समस्याएं
केंद्रीय
मंत्री मेनका संजय गांधी के पीआरओ रंजीत कुमार, प्रमोद अग्रवाल और
देवेंद्र सिंह टोनी ने वित्त आयुक्त से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।
पीआरओे ने सीनियर सिटीजन के अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर, चल रहे ब्राडगेज
कार्य, सूचना संबंधी बोर्ड लगवाने आदि की मांग रखी। जिस पर वित्त आयुक्त ने
रेल अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
135 मरीजों का हुआ परीक्षण
रेलवे
स्टेशन पर शनिवार को लगे मेडिकल परीक्षण शिविर मंडल मुख्यालय से आए वरिष्ठ
मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. निर्मलश्री ज्ञान और सहायक मंडल चिकित्साधिकारी
डॉ. चारू ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। शाम तक चले शिविर
में 135 रेलकर्मी और यात्रियों का परीक्षण किया गया। शिविर में कल्पना
पाठक, रवि कुमार, लैब टैक्नीशियन राजेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट गजेंद्र
सिंह, पीके वर्मन का सहयोग रहा।