फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आतंकी घटना पर अलर्ट, होटल ढाबे खंगाले

Mon, 27 Jul 2015 11:55 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के दीनानगर थाने में हुई आतंकी घटना को लेकर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शहर के होटल ढाबों को खंगाल कर संदिग्धों की तलाश की। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाशी ली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पंजाब में हुई घटना के बाद शासन के निर्देश पर एसपी जेके शाही ने जिले में अलर्ट जारी किया है। उनके निर्देश पर सुनगढ़ी और सदर कोतवाली पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले होटल ढाबों की जांच की। इस दौरान होटल में ठहरे लोगों की जानकारी ली गई साथ ही उनकी आईडी चेक की गई। पुलिस ने होटल संचालकों को आगंतुकों की पूरी जानकारी रिकार्ड में रखने और किसी के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस को सूचना देने के निर्देश भी दिए। हालांकि शहर में हुई चेकिंग में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला लेकिन होटल ढाबों पर हड़कंप मचा रहा। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर भी वाहन की चेकिंग की गई। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने पुलिसकर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही एसपी रेलवे के निर्देश पर जीआरपी एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह अन्य जवानों के साथ चारों प्लेटफार्मों पर सघन चेकिंग अभियान चला संदिग्धों की तलाशी ली। एसपी जेके शाही ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रात को गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें