फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी काम पूरा, नए साल पर बीसलपुर तक दौड़ सकेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर रेलखंड पर ब्रॉडगेज के काम ने तेजी पकड़ी है। रेलवे लाइन बिछाने के साथ ही भवन निर्माण को लेकर चल रहा काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पीलीभीत से बीसलपुर तक का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश रेलवे अफसर दे चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नए साल 2020 के पहले महीने में पीलीभीत से बीसलपुर तक का सफर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक की मीटरगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन 30 मई 2018 को बंद कर दिया गया था। इसी के बाद से ब्रॉडगेज का काम शुरू हो गया। पुल, पुलियों और स्टेशनों के भवन का निर्माण कार्य कराया जाने लगा। काम की गुणवत्ता रखने के लिए कई बार जिले के अलावा इज्जतनगर और गोरखपुर के वरिष्ठ रेल अफसर भी निरीक्षण को पहुंचे। यह तय किया गया कि प्रथम चरण में इस रूट पर पीलीभ्ीात से बीसलपुर तक रेल सेवा शुरू की जाएगी। द्वितीय चरण में बीसलपुर से शाहजहांपुर तक इसको बढ़ाया जाएगा। गोरखपुर के अधिकारियों ने 31 दिसंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद तेजी से काम कराया जा रहा है। अब तक पीलीभीत से बीसलपुर तक का अधिकांश निर्माण कराया जा चुका है। पटरियां बिछाई जा चुकी हैं, भवन निर्माण समेत बाकी कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
पीलीभीत से बीसलपुर तक रेल सेवा से करीब 10 हजार यात्री प्रतिदिन लाभांवित होंगे। मीटरगेज की रेल सेवा बंद होने के वक्त इतनी ही संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते थे। इस रूट पर ट्रेनें बंद होने से इन यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत-बीसलपुर रेलखंड पर ब्रॉडगेेज लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। सिर्फ रेलवे स्टेशनों के भवनों का बकाया कार्य कराया जा रहा है। वह भी 80 प्रतिशत हो चुका है। 31 दिसंबर तक समस्त काम पूर्ण होगा और जनवरी से रेल सेवा शुरू होगी। - राजेंद्र सिंह, रेलवे जन संपर्क अधिकारी इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें