फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खकरा में तनाव बरकरार, वकील हड़ताल पर रहे

Thu, 08 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर अधिवक्ता घनश्याम दास कश्यप द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने के विरोध में मुख्यालय के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे, जिससे न्यायिक कार्य ठप रहा। वकीलों ने गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

चार जनवरी को देर शाम शहर कोतवाली के मोहल्ला खकरा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों से चार-चार लोग घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के शहवाज का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वकील घनश्यामदास कश्यप व दूसरे पक्ष के साजिद खां की ओर से एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण मोहल्ले में व्याप्त तनाव को देखते हुए चौथे दिन भी फोर्स तैनात रहा। घटना के  चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शहर कोतवाल का तर्क है कि दबिशें दी गईं, लेकिन आरोपी नहीं मिले, लेकिन माना जा रहा है कि तनाव व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने से कतरा रही है। शहर का माहौल न बिगड़े इसके लिए सत्तापक्ष से जुड़े नेता ने भी दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के जरिए समझौता कराने के प्रयास मेें जुटे हैं।

हड़ताल पर रहे वकील
अधिवक्ता घनश्याम दास कश्यप द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यालय के अधिवक्ता कलमबंद हड़ताल पर रहे। अदालती कामकाज ठप रहा। संयुक्त बार के सचिव राज कमल राजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकील आठ जनवरी को भी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें