फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा: युवक की मौत से नेपाल सीमा पर तनाव, दिनभर जमे रहे अफसर, मुठभेड़ पर परिवार ने उठाया सवाल

Sat, 06 Mar 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की गोली लगने से भारतीय युवक की मौत के बाद सीमावर्ती इलाके में तनाव के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर एडीजी अविनाश चंद्र समेत तमाम पुलिस और प्रशासन के अफसर नेपाल बॉर्डर पर जमे रहे। जहां दोनों देशों के अफसरों के बीच युवक की गोली लगने से मौत के मामले में वार्ता हुई। 
विज्ञापन


एडीजी के मुताबिक नेपाल के अफसरों ने घटना की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उधर, परिजन और ग्रामीण नेपाल पुलिस की कहानी को झूठा बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को नेपाल पुलिस की गोली लगने से हजारा थाना क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार निवासी गोविंदा (22) की मौत हो गई थी। नेपाल पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों को बताया था कि तीन भारतीय युवक मादक पदार्थ की तस्करी के लिए नेपाल सीमा में घुसे आए थे। 

घटना स्थल कंचनपुर जिले के पचूई उर्फ पचूरी का बताया था। नेपाल पुलिस ने मुठभेड़ में एक युवक की मौत और दो युवकों के फरार होने की बात कही थी। दो देशों से जुड़ा मामला होने के कारण घटना का पता लगने के बाद से अफसर छानबीन में जुट गए थे। बॉर्डर पर तनाव के हालात को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम भी सख्त कर दिए हैं। शुक्रवार दूसरे दिन मृत युवक के परिवार ने नेपाल पुलिस की मुठभेड़ की कहानी पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन


मृतक के चाचा गुरदेव सिंह ने बताया कि गोविंदा गांव के ही गुरमेज सिंह, पप्पू सिंह और रेशम सिंह के साथ पिछले 12 दिन से नेपाल सीमा से सटे पिलर संख्या 38 और 39 के बीच काली पुलिया के पास स्थित भीकम सिंह के खेत में गन्ने की छिलाई करने जा रहे थे। घटना के समय आवाजाही के दौरान उनकी नेपाल पुलिस से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान नेपाल पुलिस ने गोली चला दी। पहली गोली हवा में निकल गई। 
विज्ञापन

दूसरी गोली गोविंदा और तीसरी गोली गुरमेज सिंह को लग गई। गोली लगने से गोविंदा वहीं जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बाकी तीनों युवक मौके से भागकर गांव पहुंचे। तभी घायल गुरमेज ने पूरी घटना बताई थी। परिजन घायल गुरमेज को लखनऊ ले गए और केजीएमयू में भर्ती कराया है। 

उनका आरोप है कि घटनास्थल नेपाल क्षेत्र का पचूई गांव नहीं, बल्कि भारतीय सीमा क्षेत्र का पिलर संख्या 38 और 39 के बीच का खेत है। नेपाल पुलिस भारतीय सीमा में घुसकर गोविंदा का शव उठाकर ले गई और झूठी कहानी रच दी गई है। हालांकि कहासुनी किस बात पर हुई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें