उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा में एक घरेलू मामले की शिकायत करने वाली महिला को जांच के नाम पर घर बुलाकर दरोगा ने दुष्कर्म की कोशिश की। इस शिकायत पर एसपी ने दरोगा रामगोपाल आर्या को निलंबित कर दिया।
साथ ही महिला की तहरीर पर बरखेड़ा के इस दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायती पत्र देकर बताया था कि 15 साल उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है।
उसके बाद मानसिक मंदित भाई को उसकी बड़ी बहन जबरन अपने पास रखे हुए है। इस शिकायत की जांच बरखेड़ा थाने के दरोगा रामगोपाल आर्या को दी गई। महिला का कहना है कि दरोगा अक्सर रात 10 बजे के बाद फोन कर अश्लील बातें करने लगा।
मना करने के बावजूद वह नहीं माना और विश्वास दिलाता रहा कि भाई को बड़ी बहन के घर से छुड़ाकर उसे दिलवा देगा। दो फरवरी को बहाने से बुलाकर दरोगा उसे बीसलपुर की पटेल नगर कॉलोनी में किराये के अपने मकान में ले गया। पूछने पर कहता रहा कि एक शिकायती पत्र कार्रवाई के लिए कुछ लिखवाना है।