फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया में तेंदुआ पकड़ने को अभियान चलाने के लिए अफसर हुए राजी, 25 अगस्त से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जानवरों की जान ले रहे तेंदुआ को पकड़ने के लिए 25 अगस्त से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बंदरों को भी पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह बात टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने अमरिया के ग्रामीणों के साथ टाइगर रिजर्व मुख्यालय के सभागार में शनिवार को हुई बैठक में कही। इसमें किसानों ने वनकर्मियों की कार्यप्रणाली और आतंक मचाने वाले तेंदुए के न पकड़े जाने पर रोष जताया। किसान परमवीर सिंह पैरी ने बाघों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना पर जानकारी चाही। उन्होंने पालतू पशुओं के वन्यजीव द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद तत्काल मुआवजा दिलाने, बंदरों और तेंदुए को पकड़ने की बात रखी। उन्होंने कहा कि पिंजरे और कैमरे किसानों की मर्जी से लगाए जाएं। विशनपुर निवासी प्रशांत शुक्ला ने घरों के बाहर सोलर लाइटें लगवाने की मांग की। जिस पर एफडी डॉ. एच राजामोहन ने 25 अगस्त से अमरिया में तेंदुओं और बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव प्रभाग में आए नवागत एसडीओ हेमंत कुमार सेठ के नेतृत्व में एक टीम अमरिया क्षेत्र पर विशेष निगाह रखेंगी। टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि यदि वन्यजीव द्वारा कोई पालतू पशु मारा जाता है तो पशु पालक को मृत पशु का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है, ताकि उसे मुआवजा दिया जा सके। बैठक में सामाजिक वानिकी डीएफओ संजीव कुमार, लक्ष्यपाल सिंह, सुरजीत सिंह, बलराज सिंह, एसडीओ प्रवीण खरे, रेंजर सत्येंद्र चौधरी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना निदेशक नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें