फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने खेत में घूम रहे कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला/पीलीभीत। मंगलवार रात एक तेंदुआ चहलकदमी करते हुए सिरसा सरदहा गांव में आबादी के नजदीक पहुंच गया। फिर खेत में घूम रहे आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई और तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

माला रेंज के बाहर गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन गांव के आसपास बाघ, तेंदुए की चहलकदमी देखी जाती रही है। यहां विनौर फार्म, महुआ, सिरसा सरदाह गांव के आसपास तेंदुए की सक्रियता अधिक रहती है। मंगलवार रात जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ सिरसा सरदाह गांव के निकट पहुंच गया। यहां किसान माखन लाल के खेत में घूम रहे आवारा कुत्ते को निवाला बना लिया। बुधवार सुबह खेत की ओर पहुंच माखन लाल की नजर फसल में पड़े कुत्ते के अधखाए शव पर पड़ी तो दहशत फैल गई। आसपास तेंदुए के पगचिह्न बने देख किसान गांव की ओर लौटा और जानकारी वन विभाग को दी। वन दरोगा आरिफ ने बताया कि मौका मुआयना करके तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ तेंदुए की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विनौर फार्म के निकट भी तेंदुए की सक्रियता जारी है। मंगलवार शाम फार्म के ही मंजीत सिंह पालतू कुत्ते को घर से बाहर टहला रहे थे। आगे बढ़ते ही अचानक खेतों की ओर से निकले तेंदुए ने कुत्ते पर हमला कर दिया। तेंदुए देख किसान ने दौड़ लगा दी। शोर शराबा करने पर कुत्ते को छोड़कर तेंदुआ जंगल के अंदर की ओर निकल गया। इसके बाद जानकारी वन विभाग को दी गई। बीट प्रभारी सत्यवीर सिंह संधू ने बताया कि मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें