फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने मंदिर परिसर में घुसकर कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबटांडा/पीलीभीत। बराही रेंज के जंगल से बाहर निकला तेंदुआ गुरुवार रात मकरंदपुर चौवान गांव के निकट पहुंच गया। यहां अंजनिया बाबा मंदिर परिसर में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले जाकर पास के खेत में निवाला बना लिया। मंदिर के पुजारी बुद्धगिरी की सूचना पर क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बराही रेंज के बाहर सीमावर्ती इलाके में तो पिछले डेढ़ साल से तेंदुओं की दहशत है। अब तक कई दर्जन मवेशियों को निवाला बना चुके हैं। इसके अलावा मझारा, धुरिया पलिया, बराही, बसंतपुर नौनेर गांव के आसपास भी तेंदुए की दहशत बढ़ने लगी हैं। इधर गुरुवार रात क्षेत्र के मकरंदपुर चौवान गांव के निकट अंजनिया बाबा मंदिर स्थित है। पुजारी बुद्धगिरी रात को मंदिर परिसर में ही रुकते हैं। उनका एक पालतू भी था। गुरुवार आधी रात के बाद खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ मंदिर के निकट पहुंच गया। परिसर में बैठे कुत्ते पर नजर पड़ते ही तेंदुआ वहां पहुंचा और कुत्ते को उठा ले गया। पास के खाली पड़े खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। आहट पर पुजारी जाग गए, शोर शराबा कर तेंदुए को खदेड़ दिया और जानकारी वन विभाग को दी। शुक्रवार को वन वाचरों ने मौके पर पहुंचकर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन

सूचना पर वनकर्मियों को भेजा गया था। मौके से तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस हुए है। निगरानी बढ़ाने के साथ क्षेत्रीय लोगों को भी सतर्क किया गया है।
- वशिष्ट कुमार, वन दरोगा, बराही रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें