फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर गांव पहुंचा तेंदुआ, घर से पालतू कुत्ते को उठाकर निवाला बनाया

विज्ञापन
अमरिया के गांव सूरजपुर में मिले बाघ के पग चिह्न। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। जंगल से बाहर गांवों में तेंदुए की चहलकदमी लगातार बढ़ती जा रही है। दो माह में चार गांवों के एक दर्जन से अधिक कुत्तों को निवाला बना चुका तेंदुआ बुधवार को देर रात ग्राम सूरजपुर की सीमा में पहुंच गया। फार्मर परमवीर सिंह के मकान में घुसकर पालतू कुत्ते को उठा ले गया और निवाला बना लिया। सूचना के बाद डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने टीम के साथ मौका मुआयना कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सूरजपुर फार्म के स्वामी परमवीर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात अचानक कुत्ते भौंकने लगे। फार्म के संर्पूण सिंह ने तेंदुए को कुत्ते को ले जाते देखा तो शोर मचाया। इस बीच तेंदुआ कुत्ते को लेकर झाड़ियों में घुस गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम कोे डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना, रामाधार, चेतन कुमार ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि जांच में पैरों के निशान तेंदुए के पाए गए हैं। गांव के आस पास निगरानी बढ़ा दी गई है। पिछले दो माह में तेंदुआ गांव सूरजपुर, जगत, विशनपुर, खलीनवादा आदि में एक दर्जन से अधिक कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुए की सक्रियता और घरों में घुसने को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
क्षेत्र में करीब एक दर्जन बाघ खेतों में घूमते रहते हैं। लेकिन बाघों से ग्रामीणों को आज तक कोई नुकसान नहीं हुआ। दो माह से तेंदुआ घरों में घुसकर कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है। विभाग को तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द निर्णय लेना चाहिए। - परमवीर सिंह
विज्ञापन

तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। अब तेंदुआ घरों में घुसकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। इस वजह से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। - टोनी गिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें