पीलीभीत। पंचायत उत्सव भवन निर्माण को लेकर हुई टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। भूमि पूजन के साथ ही जल्द पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर शासन स्तर से प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जा रहा है। शासन से आए आदेश के बाद विभागीय अफसरों की विधानसभाओं का चयन कर शासन को भेजा गया।
इसके बाद जिले में एक पंचायत उत्सव भवन निर्माण को लेकर मंजूरी दी गई। इसमें पूरनपुर ब्लॉक के गांव बिलंदपुर अशोक में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण कराए जाने के लिए अनुमति मिली। शहर की एक कंपनी इसका 1.44 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराएगी। इसको लेकर अफसरों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन को चल रही टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करा जाएगा।