फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घनी आबादी में बिना अनुमति चल रहा था नमकीन कारोबार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 18 Mar 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में घर में नमकीन बनाते समय लगी भीषण आग की घटना में लापरवाही उजागर हुई है। जांच में पता चला कि घनी आबादी के बीच बिना किसी अनुमति और अग्निशमन एनओसी के नमकीन और सेव बनाने का कारोबार चलाया जा रहा था। आग की घटना के बाद अब पुलिस ने गृहस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू के घर में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस और फायर टीम ने जब मौके का निरीक्षण किया तो कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। जांच में पता चला कि गृहस्वामी जुम्मा घर में ही नमकीन और सेव बनाकर बाजार में सप्लाई करते थे।
ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग के बावजूद उनके पास न तो कोई वैध लाइसेंस था और न ही अग्निशमन विभाग की एनओसी ली गई थी। इस स्थान पर यह कार्य किया जा रहा था, वह अत्यंत संकरी गली में स्थित है। जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। पुलिस के अनुसार, इस तरह की गतिविधि से आसपास के लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा था और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। इस मामले में थाना सुनगढ़ी में तैनात एसआई शुभम भारती की तहरीर पर गृहस्वामी जुम्मा खां के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें