फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी अधिवक्ताओं पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कचहरी में 20 जून को जमानत कराने आए एक आरोपी पर कुछ अधिवक्ताओं ने हमला कर दिया था। बीच-बचाव में आए एक अन्य अधिवक्ता के साथ भी मारपीट की गई थी। अधिवक्ता ने सदर कोतवाली में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर 30 जून को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। अब पांचों आरोपियों के पर 10-10 हजार का पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राहुल सक्सेना अधिवक्ता है। आरोप था कि 18 जून को राहुल सक्सेना ने अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए और बवाल करने लगे। पुलिस ने राहुल सक्सेना को हिरासत में ले लिया था। इस बाद माहौल शांत हो गया। 20 जून को पुलिस ने राहुल सक्सेना का न्यायालय के लिए चालान कर दिया था। जमानत अर्जी दाखिल की और सुनवाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने राहुल सक्सेना से हाथापाई शुरू कर दी। अपने काम से गए अधिवक्ता सूरजपाल गौतम से धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की गई। जातिसूचक अपशब्दों से अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। अधिवक्ता सूरजपाल गौतम ने मोहम्मद जावेद एडवोकेट, विधि छात्र इमरान चिश्ती, तारिक अली बेग, नदीम कुरैशी एडवोकेट, नाहिद खां एडवोकेट समेत 20 अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी, मारपीट, गाली गलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुनादी की कार्रवाई के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हुए। इस पर पुलिस ने पांचों अधिवक्ताओं के ऊपर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
आरोपियों के खिलाफ 82-ए की कार्रवाई की जा चुकी है। फरार घोषित कर 10-10 हजार का इनाम रखा गया है। इसके बाद 174-ए की कार्रवाई होगी। फिर भी हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। - सुनील दत्त, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें