फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सफारी के बेहतर संचालन के लिए एनटीसीए से मांगी राय

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। मानसून सफारी के बेहतर संचालन के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रशासन ने उच्च स्तरीय पत्राचार किया है। एनटीसीए से राय मांगने के साथ उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। एक जुलाई से ट्रायल के तौर पर मानूसन सफारी का शुरू हुआ संचालन सप्ताह भर में बंद कर दिया गया था। अफसरों का दावा है कि जल्द ही नया रूप देकर संचालन शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीटीआर के अफसर गंभीर हुए है। मंथन के बाद मानसून सफारी के संचालन की शुरुआत की गई। पांच स्थानों का चयन कर सप्ताह भर से संचालन भी किया गया। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जंगल से सटे गोमती उद्गम स्थल, बाइफरकेशन, शारदा डैम, सेल्हा बाबा और सप्तसरोवर को शामिल किया गया था। सफारी वाहन से सैलानियों को भ्रमण कराने के लिए किराया और समय भी निर्धारित किया था। कवायद के बाद सैलानियों की आमद भी होने लगी थी। इधर अब मानसून सफारी को और भी बेहतर करने पर अफसरों ने उच्च स्तरीय को पत्राचार किए है। एनटीसीए और उच्च अफसरों को पत्राचार कर कवायद को कैसे सफल किया जा सकता है, इस पर राय मांगी है।
डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि मानसून सफारी को ट्रायल पर शुरू किया गया था। अब एनटीसीए और उच्च स्तरीय अफसरों से कई बिंदुओं पर राय मांगी गई है। इसके बाद बेहतर प्रयास के साथ कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें