फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दस मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या ज्यादा, फॉल्ट खोजकर कराएंगे सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय अफसर बोले- सूचीबद्ध किए जा रहे मोहल्ले, बाद में होंगे कार्य
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के दस मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या सर्वाधिकहै। ऊर्जा निगम के अफसर विशेष निगरानी करा रहे हैं। इन मोहल्लों को सूचीबद्ध भी करा रहे हैं, लेकिन इन मोहल्लों में फॉल्ट की वजह जानने के बाद वहां पर सुधारात्मक कार्य बाद में कराए जाएंगे। इस वजह से इन मोहल्लों मेें रहने वाले लोगों की समस्या भीषण गर्मी में हल होने की संभावना कम है।
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही शहर में फॉल्ट के साथ ही कटौती की समस्या गहरा गई है। ऐसे में लोगों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सके। इसको लेकर शासन की ओर से भी लगातार निर्देश जा रही है। ऐसे में विभागीय स्तर से उन मोहल्लों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर बिजली फॉल्ट की समस्याएं अधिक रहती हैं। इसको लेकर विभागीय स्तर से विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब तक दस मोहल्लों को चिह्नित किया जा चुका है। इनमें नई बस्ती, एकता नगर, सुरभि कॉलोनी, शरीफ खां, साहूकारा, अग्रवाल सभा, खकरा फीडर, ज्वाला देवी के मंदिर के आस-पास, दूधिया मंदिर और काला मंदिर रोड शामिल है, जहां पर बिजली फॉल्ट की समस्या ज्यादा रहती है। इन मोहल्लों में सूचीबद्ध करने के साथ ही यहां पर फॉल्ट होने की वजह को ढूंढा जा रहा है। इसके बाद यहां सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।

लगातार लोड बढ़ने से फॉल्ट की समस्या बन रही विकरालविभागीय अफसरों की मानें तो अधिकांश मोहल्लों में एसी की संख्या अधिक हो रही है। रोजाना हर मोहल्लों में एक से दो एसी लग रहा है। वहीं ट्रांसफार्मरों पर पूर्व से ही लोड अधिक है। एसी सहित अन्य बिजली उपकरणों के चलने से अधिक लोड बढ़ रहा है। ऐसे में फॉल्ट की संख्या बढ़ रही है। संवाद
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बेहतर ढंग से मिल सके। इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। जिन मोहल्लों में अधिक कटौती है, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।, जिससे वहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए।
- आशीष यादव, एक्सईएन।
किसानो ने धरना दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें