उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निगोही रोड पर चलने वाले टेंपो के चालकों ने बुधवार को हड़ताल पर रहकर गांव गुलैंदा के पास चक्का जाम कर यूनियन पदाधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
निगोही रोड पर चलने वाले सभी 25 टेंपो के चालक बुधवार को शाहजहांपुर रोड पर गांव गुलैंदा के पास जमा हुए। चालकों ने रोड पर अपने टेंपो आड़े तिरछे खड़े कर यूनियन के पदाधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। चालकों का आरोप था कि यूनियन के पदाधिकारी उनका जमकर शोषण कर रहे हैं, और उन्हें कोई सहूलियत नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले चालकों में रामविलास, भोले, श्याम सिंह, राजबहादुर, ऋषिपाल, वीर सहाय, दुर्गेश, तुलसी, बबलू, धर्मपाल, बंटू, राजपाल, प्रेमपाल, राजवीर, सुनील कुमार, वेदप्रकाश, डोरीलाल, शिवकुमार, अन्ना, हरी प्रसाद, अनिल कुमार, राजू, संजीव कुमार, ज्ञान प्रकाश, महेंद्र कुमार, हरीराम, अन्नू, राकेश और धर्मवीर शामिल थे। इन चालकों ने विरोध स्वरूप बुधवार को टेंपो भी नहीं चलाए, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।