फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सभी लोग अपनाएं शाकाहार’

Wed, 18 Feb 2015 11:24 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयगुरुदेव जीवित वैचारिक संस्था की जिला उपाध्यक्ष सविता गंगवार ने कहा कि सभी लोग शाकाहार अपनाएं। इसी में सबका कल्याण है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग सुमिरन, भजन और ध्यान पर विशेष गौर करें। उन्होंने कहा कि जब तक लोग शाकाहारी नहीं बनेंगे, तब तक उनका और देश का कल्याण नहीं हो पाएगा। अपने और देश के कल्याण के लिए शाकाहारी बनना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में संस्था के जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी गंगवार, वेदपाल, प्रेमवती, अयोध्या प्रसाद, शांति स्वरूप, छेदालाल, गोधन लाल, सुम्मेर लाल और शेर सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया। इधर, जयगुरुदेव आश्रम पर जयगुरुदेव संगत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ता ब्रह्मस्वरूप ने कहा कि सभी लोगों को गुरु के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इससे इंसान को कभी पछताना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह, धर्मवती, नन्हीं देवी, नरेश सिंह, जंगबहादुर, सेवाराम, नत्थू लाल, राजाराम, चंद्रपाल, किशन पाल, मिथुन सिंह, कांती देवी, माला देवी, गंगा देवी और कौशल्या देवी आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें