फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे के कारण सड़क किनारे सूखी नहर में पलटा टेंपो, 10 सवारियां घायल

Wed, 05 Nov 2025 10:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है। इसके कारण हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। बुधवार सुबह बरखेड़ा क्षेत्र में कोहरे के कारण एक टेंपो सूखी नहर में पलट गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सूखी नहर में पलटा पड़ा टेंपो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा रामपाल के सत्संग में सीतापुर जा रहे लोगों का टेंपो बुधवार सुबह कोहरे के कारण सड़क किनारे सूखी नहर में पलट गया। पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में पिपरिया मंडन और परेई के बीच हुए हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी निवासी रामआसरे लाल ने बताया कि बुधवार को सुबह छह बजे आसपास के चार–पांच गांव के कुछ लोग टेंपो से सीतापुर में बाबा रामपाल के सत्संग में जा रहे थे। गांव पिपरिया मंडन और परेई के बीच नहर मार्ग पर घना कोहरा होने के कारण टेंपो नहर में पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। 

स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस को सूचना दी। हादसे में चालक ओमपाल, सवारी धर्मेश, मुनेंद्र, रेशमा, विनीता निवासी ग्राम गुलड़ा, केसरीलाल, चेतराम, पीतम राम निवासी जगीपुर जैतपुर, रामआसरे लाल, गुलाबो देवी निवासी ग्राम दौलतपुर पट्टी घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें