फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित अमरिया तहसील पर शुरू हुआ विरोध

Fri, 07 Aug 2015 11:25 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील को विभाजित कर अमरिया को नई तहसील प्रस्तावित किए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रधान व ग्रामीणों ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने अमरिया को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव बनवाकर शासन को भेजा था। इसकी जानकारी होने पर पहले सपा से बरखेड़ा विधायक हेमराज ने विरोध किया था अब जनता भी इसके विरोध में उतर आई है। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव धनकुनी, गुलडिया दुल्हन, सिमरिया गौसू, धनकुना, चहलोरा, कैमा, निबाड़ ऐठपुर, महचंदी सहित कई दर्जनों गांव के प्रधान व ग्रामीण कलेक्टे्रट पहुंचे और क्षेत्र के अधिवक्ताओं के साथ तहसील बनाने पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे गांव से अमरिया की दूसरी 25 से 30 किमी है जबकि शहर की दूरी मात्र 15 किमी है। साथ ही अमरिया जाने का रास्ता भी काफी खराब है। क्षेत्रवासियों ने इन गांव को सदर तहसील में ही रखने की मांग की है। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मवती, विनीता देवी, तेजबहादुर, आरफीन, अमरजीत कौर ज्ञानीराम, विनोद कुमार, परशुराम, पोथीराम, मेजर सिंह, उमाशंकर, चुन्नीलाल, मोहम्मद इश्त्याक, खानचंद्र, मोहनस्वरूप, हरीश कुमार, जागनलालख्, ओमप्रकाश, छत्रपाल, प्रेमचंद्र, ओमकार सिंह, कुलदीप सिंह, चंद्रप्रकाश सहित कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें