फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकपरवीन की मौत से घर में मचा कोहराम

Fri, 07 Aug 2015 11:21 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज में ट्रक पलटने से तीन मासूमों और दो शिक्षिकाओं की हुई मौत में शामिल शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी 35 वर्षीय कसाना परवीन का शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उनके घर पर जुट गई।
विज्ञापन

मोहल्ला मस्जिद पठानी निवासी इकबाल हुसैन खां सितारगंज के मोहल्ला वार्ड संख्या 30 में 35 साल से रहते हैं। वह खुद व्यापार करते हैं, जबकि उनकी पत्नी कसाना परवीन एसएम पब्लिक स्कूल में शिक्षक थीं। इकबाल हुसैन खां ने बताया कि पत्नी कसाना परवीन शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे साथी शिक्षिका 22 वर्षीय सैफी व स्कूल के दो बच्चों के साथ पैदल स्कूल जा रहीं थीं। स्कूल गेट के पास अचानक ट्रक पलट गया। जिससे पांचों लोगों की मौत हो गई। हादसे में कसाना परवीन की मौत की सूचना मिलते ही उनके मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी लेने के लिए तमाम लोगों की भीड़ उनके घर जमा हो गई। दोपहर बाद करीब चार बजे जब कसाना परवीन का शव घर पहुंचा तो शव देखकर घर में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र 12 वर्षीय कामरान व सात वर्षीय शुभान है। मौके पर जुटे लोग बिलख रहे परिवार वालों को दिलासा दिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें