फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 37 शिकायतों में मात्र तीन का निस्तारण

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तहसील दिवस: 37 शिकायतों में मात्र तीन का निस्तारण - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
बुधवार को हुए तहसील दिवस के नाम पर रस्म अदायगी पूरी की गई। जानकारी न होने के चलते जहां फरियादियों की संख्या कम रहीं। वहीं प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी अधिकारी नहीं कर सके। तीनों तहसीलों में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें तीन का ही निस्तारण हो सका। पूरनपुर एसडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब तलब किया।
सदर तहसील में प्रभारी डीएम/एडीएम अजयकांत सैनी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार के अवकाश के कारण बुधवार को तहसील दिवस के आयोजन की जानकारी आम जनता को न होने के कारण काफी कम लोग पहुंचे। सदर तहसील में मात्र नौ शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें भी एक का निस्तारण ही सका। तहसील दिवस में एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, एसडीएम जेपी चौहान, तहसीलदार विमल शुक्ल कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। एसडीएम बीपी सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 13 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर हरीश भदौरिया, तहसीलदार विवेक मिश्रा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गैरहाजिर अफसरों का स्पष्टीकरण तलब
पूरनपुर। एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 15 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस सीडीपीओ, एसओ हजारा, एबीएसए, एडीओ समाज कल्याण, जेई बिजली सहित सात अधिकारी गैरहाजिर रहे। इस पर एसडीएम ने सभी का जवाब तलब किया है। यहां सीओ जगतराम जोशी, तहसीलदार कुंवर वहादुर सिंह, बीडीओ सतीश पांडेय, एससीडीआई सुनील शुक्ला सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें