फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस: 183 शिकायतों में छह का निस्तारण

Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
तहसील दिवस: 183 शिकायतों में छह का निस्तारण - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में जन सुनवाई को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तीनों स्थानों पर कुल 183 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मात्र छह का मौके पर ही निस्तारण हो सका। डीएम ने बीसलपुर में समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम जेपी चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सुबह से ही यहां फरियादियों की संख्या काफी कम रही। पूरे दिन में मात्र 17 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मात्र एक का निस्तारण कराया जा सका। यहां सीओ बीपी सिंह, तहसीलदार विमल शुक्ला, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 71 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मौके पर मात्र दो समस्याओं का ही निस्तारण हो सका। तहसील दिवस का संचालन एसडीएम बीपी ङ्क्षसह ने कि या। तहसील दिवस में एसपी सभाराज, सीडीओ इंद्र देव द्विवेदी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरनपुर। एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 35 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में सीओ जगतराम जोशी, तहसीलदार कुंवर बहादुर सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें