फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के 61 गांव में पहुंचेगी बिजली

Sun, 05 Jul 2015 10:35 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बिना बिजली वाले 61 गांवों को राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने बताया कि क्षेत्र के 61 गांव में विद्युतीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युतीकरण का कार्य ठेकेदारों को सौंपा गया है। संबंधित गांवों में विद्युतीकरण संबंधी सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में चालू वित्तीय वर्ष के समापन तक हर हालत में विद्युतीकरण कार्य पूरा कराकर बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी।
इन गांवों में पहुंचेगी रोशनी
तिलसंडा, तिल्छी, बिलासपुर, करेली, सिंधौरा खरगपुर, रिछुलिया, रिछोला सबल, महादेवा, मीरपुर वाहनपुर, बौनी, शहपुरा, कुसुमा, नौआ नगला, पतरसिया, जोगीठेर, मुडिय़ा कुंडरी, रंपुरा नत्थू, पिपरा खास, लखनऊ कलां, पुरैना और गंझाड़ी में कराया जाएगा। इसके अलावा सुंधिया, बरखेड़ा कटा, खरगपुर खुर्द, मूसेपुर जयसिंह, टेढ़ा लेखराज, पिपरिया मंडन, बेलाडांडी, बुहिता, खिरकिया, अटकोना, पिपरा खास, डंडिया राझे, भैंसाई पर्वतपुर, पतरसिया, कोकिला, मूसेपुर कलां, अज्ञारी, पचपेड़ा, दियोराजपुर, बकैनिया दीक्षित, अधकटा, अमखेड़ा, पंडरी खमरिया, खजुरिया पचपेड़ा, वरगदा, ज्योहरा कल्यानपुर, खरदहाई, फूटा कुंआ, काजरबोझी, सुहास, गाजीपुर कुंडा, दियोहना, उदराहा, पचपेड़ा, पुरैना, भसूड़ा, उल्लिका, हाफिजनगर, मधैया और आमडंडा गांवों में भी विद्युतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीसलपुर से 01एम में भेजी गई खबर के साथ लगाएं

विद्युतीकरण स्वीकृत होना सौभाग्य
गांव उल्लिका निवासी सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष लालता प्रसाद गंगवार का कहना है कि विद्युतीकरण स्वीकृत होना गांव वालों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


प्रधान बनते ही करने लगे थे मांग
हाफिजनगर बन्हाई के प्रधान राजेश गंगवार का कहना है कि वह प्रधान बनते ही विभागीय अधिकारियों से गांव का विद्युतीकरण कराने की मांग करने लगे थे।

लघु उद्योग धंधे भी हो जाएंगे शुरू
महादेवा के प्रधान आरिफ खां का कहना है कि विद्युतीकरण हो जाने से गांव में बिजली से चलने वाले लघु उद्योग धंधे भी शुरू हो जाएंगे।

इक्कीसवीं सदी में जीने का होगा एहसास
बौनी निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरपी त्रिपाठी का कहना है कि विद्युतीकरण हो जाने से गांव वालों को इक्कीसवीं सदी में जीने का एहसास होगा।

चालू वित्तीय वर्ष में जलने लगेगी बिजली: एसडीओ
विद्युतीकरण का कार्य ठेकेदारों को सौंपा गया है। संबंधित गांवों में विद्युतीकरण संबंधी सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। इन गांवों में चालू वित्तीय वर्ष के समापन तक हर हालत में विद्युतीकरण पूरा हो जाएगा और उपभोक्ता बिजली उपयोग करने लगेंगे।
मुनीश कुमार अरविंद, एसडीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें