फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोर की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका

विज्ञापन
खेत के पास लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
दो दिन पूर्व घर से लेकर गया था गांव का ही युवक अपने साथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत / गजरौला। दो दिन पूर्व लापता हुए किशोर का शव गांव के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला। किशोर के शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बिठौरा कलां निवासी श्रवण कुमार के 17 वर्षीय पुत्र कपिल को 12 अप्रैल को गांव का कल्लू बुलाकर ले गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया। परिजन उसकी रिश्तेदारी व आसपास की जगहों पर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग सात बजे परिवार का ही नरेंद्र खेतों की तरफ घूमने के लिए गया था। जहां गांव के ही रामस्वरूप के गेहूं के खेत में किशोर का शव पड़ा मिला। मृतक के सीने और गले पर चोटों के निशान थे। घटनास्थल पर ही डंडे, चप्पल समेत अन्य सामान भी पड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने मामले की सूचना परिजनों को दी।
जानकारी लगते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दी गई। सूचना के बाद गजरौला पुलिस व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के पिता श्रवण कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही कल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
जानकारी लगने के बाद मौके से फरार हो गया नामजद
पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पहले तो आरोपी युवक गांव में ही देखा गया, लेकिन जानकारी लगने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजन की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- दीपक चतुर्वेदी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें