घरवालों से छिपकर प्रेमी के घर पहुंची किशोरी को उसके परिवार वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों के समझाने पर घरवाले प्रेमी को जेल भिजवाने की धमकी देकर किशोरी को साथ ले गए।
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले मजदूर की 17 वर्षीय बेटी का कई दिनों से पड़ोस के युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा है। किशोरी घरवालों से छिपकर अक्सर युवक के घर जाकर उससे मिलती है। बुधवार को जब किशोरी युवक के घर पहुंची तो उसके परिवार वाले भी वहां पहुंच गए और गालीगलौज शुरू कर दी। लड़की के घरवालों को देख युवक डर गया। पहले तो उसने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया लेकिन हंगामा बढ़ने पर किशोरी के साथ बाहर आ गया। तभी लड़की के घरवालों ने दोनोां की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और बीचबचाव कराया।