किशोरी के गले पर चोट के निशान
आरोप है कि दोनों भाइयों ने किशोरी के पिता को पीटा। इसके कुछ देर बाद किशोरी की मौत हो गई। किशोरी के गले पर चोट के निशान हैं। उसके पिता का आरोप है कि दोनों युवकों ने उनके सामने पुत्री की गला दबाकर हत्या की है। हालांकि आरोपियों द्वारा मारे जाने का कारण नहीं बताया।
लखीमपुर में दर्दनाक हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, जन्मदिन में जा रहे थे तीनों
दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुष्टि किशोरी के घर के पास रहने वाले एक पूर्व प्रधान ने भी की है। गांव में चर्चा है कि पिता की पिटाई से आहत होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने किशोरी की छोटी बहन के बयान दर्ज किए हैं। सीओ डॉ.प्रतीक दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।