फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानपुर गांव में किशोर पर जंगली जानवर ने किया हमला

Tue, 12 Nov 2024 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव मनपुरा में रविवार की रात लघुशंका कर रहे किशोर को जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया है। तेंदुआ के हमले की आशंका जताई जा रही है। विभाग की ओर से कैमरे लगाकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मनपुरा निवासी जगतपाल सिंह ने बताया कि उनका घर गांव के किनारे पर है। 14 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह रविवार रात करीब 12 बजे घर के बाहर लघुशंका कर रहा था। उसी समय गांव के जसवीर के गन्ने के खेत से निकले जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। जंगली जानवर पंकज का पैर पकड़कर गन्ने के खेत में खींचने लगा।
पंकज के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर की ओर दौड़े। शोर-शराब होने पर जानवर भाग गया। घायल किशोर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगतपाल ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में दो पालतू कुत्तों को भी जंगली जानवर ने मार दिया था। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी दहशत है। इस बाबत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए का हमला प्रतीत हो रहा है। गांव के बाहर कैमरा लगवा दिया गया है। लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें