फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर, अमरिया, न्यूरिया क्षेत्र से किशोरी और तीन युवतियां लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर कोतवाली के अलावा अमरिया, न्यूरिया क्षेत्र से किशोरी और तीन युवतियां लापता हो गईं। संबंधित थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन जुलाई को अमृत उसकी 19 वर्षीय पुत्री को ले गया। आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई को वह किसी कार्य से घर से बाहर गया था। घर पर 13 वर्षीय पुत्री मौजूद थी। काम निपटाकर वापस आने पर पुत्री घर पर नहीं मिली। पता चला कि एक महिला का रिश्तेदार रोहित उसे बहला फुसलाकर ले गया है। उसने आरोपी के मामा , उसकी मां व भाई पर अन्य लोगों के साथ घर पर आकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं अमरिया के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई को उसकी 25 वर्षीय पुत्री घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बाद भी घर नहीं आई। तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
एक अन्य मामले में न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सात जुलाई को राकेश और वीरपाल का भांजा अमित कुमार उसकी 19 वर्षीय पुत्री को ले गया। जानकारी करने पर आरोपी पक्ष ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें