पूरनपुर। भाई के साथ बीमार मां का इलाज कराने जा रही किशोरी से चार युवकों ने अभद्रता की। विरोध पर उसके भाई की पिटाई कर दी। बाद में किशोरी के घर पहुंचकर उससे छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों का चालान किया है।
घटना हजारा क्षेत्र की है। बीमार मां का इलाज कराने के लिए अपने भाई के साथ शनिवार की देर रात जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर दूसरे गांव शास्त्रीनगर के आरोपी शनि, दिनेश, दयानंद, निरंजन ने अभद्रता की। विरोध पर उसके भाई की पिटाई कर दी गई। एकत्र हुए लोगों ने बीच-वचाव कर दिया। बाद में आरोपियों ने किशोरी के घर पहुंचकर अभद्रता कर उससे छेड़खानी की। किशोरी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी।
हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि किशोरी के भाई की ओर से आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, विरोध पर पिटाई करने, धमकाने और पॉक्सो के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। चारों आरोपियों का चालान किया गया है। संवाद