फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टीम बी ने जीती प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी में गरिमा ने मारी बाजी

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम स्रोत प्राध्यापक
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की टीम बी ने बाजी मारी। परिणाम टाई ब्रेकर के जरिए निकला गया। मॉडल प्रदर्शनी में गरिमा सक्सेना पहले स्थान पर रहीं। साथ ही महाविद्यालय में नवंबर 2025 में आयोजित नवप्रवाह कार्यक्रम के दौरान विज्ञान संकाय के विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रसायन विज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 36 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। दो टीम बनाकर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। मंच संचालन की जिम्मेदारी रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने संभाली। प्रत्येक टीम के समक्ष 22-22 प्रश्न निर्धारित समय सीमा में रखें। दोनों टीमों के बीच पहले राउंड में 14-14 अंक प्राप्त कर टाई होने के कारण दो- दो अतिरिक्त प्रश्न विशेष अतिथि एवं प्राचार्य प्रो. डाॅ. दुष्यंत कुमार ने पूछे। दोबारा टाई होने पर दो-दो अन्य अतिरिक्त प्रश्न पूछे गए। टीम बी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मॉडल प्रदर्शनी में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा गरिमा सक्सेना ने प्रथम पुरस्कार जीता। मोहम्मद साहिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राएं पुष्पेंद्र, दीक्षा गंगवार, सलोनी, शीतल और अनुपम शर्मा रहे। प्रथम सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र लेखराज और धर्मेंद्र रहे। द्वितीय सांत्वना पुरस्कार तृषा भारती, नंदिनी कनौजिया व शिया को मिला। कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र नारायण, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. दुर्गेश धर द्विवेदी, डॉ. गोपाल दीक्षित, डॉ. केपी.सिंह, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. मनोज गुप्ता, डाॅ. अमित कुमार, डॉ. कविता कनौजिया आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें