फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बर्न वार्ड की सुधरी स्थिति, लगा कंडीशनर

विज्ञापन
बर्न वार्ड को लेकर वृहस्पतिवार के अंक में छपी खबर।
विज्ञापन
शौचालय में वाॅश बेसिन, शौच आदि व्यवस्थाएं की गईं दुरुस्त
विज्ञापन


पीलीभीत। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की स्थिति में 24 घंटे में सुधार किया गया है। आग की चपेट में आकर झुलसने वाले लोगों को राहत देने के लिए एयर कंडीशनर लगवाया गया। वहीं, शौचालय, टूटे वाशबेसिन आदि की मरम्मत भी कराई गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आग की चपेट से झुलसकर पहुंच रहे मरीजों के लिए बर्न वार्ड में अव्यवस्थाएं हावी थीं। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने बर्न वार्ड की स्थिति की पड़ताल करते हुए बृहस्पतिवार के अंक में अव्यवस्थाओं से झुलस रहा जिला अस्पताल का बर्न वार्ड खबर प्रकाशित की। इसका संज्ञान अधिकारियों ने लिया व वार्ड की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा की ओर से बृहस्पतिवार को बर्न वार्ड में मरीजों को राहत देने के लिए एयर कंडीशनर लगवाया गया व शौचालय मरम्मत व वाशबेसिन आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें