फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाकांत शर्मा बने माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष

Wed, 25 Mar 2015 12:23 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक में रमाकांत शर्मा को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में एक अग्रैल से जिले में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


इकरा पब्लिक स्कूल में शिक्षक ने समस्याओं पर चर्चा की। अध्यक्षता कर रहे उमेश चंद्र पांडेय ने घरेलू कारणों से जिलाध्यक्ष पद से त्यागपद दे दिया। इस पर सर्वसम्मति से उनका त्यागपत्र स्वीकार कर रमाकांत शर्मा को नया जिलाध्यक्ष चुना गया। शिक्षकों ने डीआईओएस से जीपीएफ, लेखा पर्ची एवं शिक्षिकों के अन्य अभिलेखों का रखाव ठीक कराने और प्रोन्नत वेतनमान के अवशेष प्रकरणों को निस्तारित कराने की मांग की।

शिक्षक संघ के संरक्षक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करूणाशंकर शुक्ला ने पहली अप्रैल से शैक्षिक सत्र के साथ सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में हबीब अहमद, रमाकांत शर्मा, अखलाक हसन खां, केके वाजपेई, जीके मिश्रार, सतीश चंद्र, शकूर अहमद, सुरीश शर्मा, दयाराम भारती, चंद्रसेन गंगवार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें