जूनियर फुटबॉल
प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइलन मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने
अकाल एकेडमी को 3-0 से पराजित किया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता
टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
गांधी स्टेडियम में चल रहे जूनियर फुटबाल
प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए फाइनल मैच का उद्घाटन कबड्डी संघ अध्यक्ष
डॉ. दिनेश तिवारी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने
शुभकामनाएं दीं। इसके बाद अकाल एकेडमी पूरनपुर और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच
मुकाबला हुआ।
इसमें स्टेडियम ट्रेनीज ने अकाल एकेडमी को 3-0 से पराजित
किया। इसमें स्टेडियम की ओर से तुषार, अक्षय, रजत, अंकित और अकाल की ओर से
गुरलाल, समरवीर, दलविंदर ने बेहतर प्रदर्शन किया। मैच के समापन पर विजेता
और उपविजेता दोनों टीमों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर
बेनहर स्कूल की टीम को अनुशासित टीम की ट्राफी प्रदान की गई।
फाइनल मुकाबले
के दौरान फुटबाल कोच अरविंद देवल, रेफरी अजय सोनकर, प्रमोद पंत, त्रिमोहन
कुमार, कपिल देव, हरिओम देव, अमन कुमार, इंदल सिंह, अजय सोमनकर, पवन कुमार,
गुरसेवक, त्रिलोक चंद्र, प्रशांत, गीता देवी, रिहान रजा खां, राजेश
विश्वकर्मा, सर्वजीत सिंह, संजीव गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे।