फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में विवाहिता से मिलने पहुंचे शिक्षक को परिजनों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा कस्बे में रात के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को विवाहिता के परिजनों ने पकड़ लिया। विवाहिता की जेठानी ने फोन कर डायल 112 पुलिस बुला ली। मारपीट कर शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने शिक्षक को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के ही एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक मंगलवार की रात करीब 11 बजे कस्बे के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता से मिलने पहुंच गया। विवाहिता की जेठानी ने डायल 112 पर फोन कर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शिक्षक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने शिक्षक की पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी शिक्षक को थाने लाई और फिर बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना है। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि कोई शिकायती पत्र न मिलने के चलते अध्यापक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

महिला के पति या अन्य परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सूचना उच्च अधिकारियों को भेजी है। उनके निर्देश पर ही शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें