फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिक्षिका वर्षा सक्सेना राज्य पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ​शि​क्षिका वर्षा सक्सेना को मिला राज्य पुरस्कार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। माननीय कांशीराम शहरी आवास कंपोजिट विद्यालय, विकास खंड ललौरीखेड़ा की शिक्षिका श्रीमती वर्षा सक्सेना को वर्ष 2024 का राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ में आयोजित समारोह में दिया।
विज्ञापन

वर्षा सक्सेना 12 फरवरी 2009 से बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत हैं। उन्होंने एमएससी बॉटनी, बीएड और एमए बीटीसी तक शिक्षा ग्रहण की है। शांत स्वभाव और समर्पण के साथ वे न सिर्फ पढ़ाई पर जोर देती हैं, बल्कि बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य करती हैं। उनकी कक्षाओं में खेल-खेल में पढ़ाई कराने की पद्धति, नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान और शिक्षण सामग्री का स्वयं निर्माण उनकी विशेषता रही है।
उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यालय में ड्रॉपआउट दर को कम करने में अहम भूमिका निभाई। कोविड-19 काल में भी उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। राज्य स्तर पर मिला यह सम्मान वर्षा सक्सेना की मेहनत, नवाचार और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे पीलीभीत जनपद के लिए भी गौरवपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें