बेनहर पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशुमी जौहरी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। अंशुमी भविष्य में आईएएस अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी दवा व्यवसायी अनूप जौहरी व सोनाली जौहरी की पुत्री अंशुमी ने यह सफलता रोजाना करीब चार घंटे पढ़ाई कर अर्जित की। अपने पिता व स्कूल के शिक्षक मनप्रीत सिंह को अपना आदर्श मानने वाली अंशुमी बताती हैं कि रोजाना स्टडी तो महज चार घंटेे के आसपास ही की है, लेकिन टीचर्स द्वारा जो गाइडेंस दी गई, यह सफलता उसी का परिणाम है। इस सफलता के पीछे सभी परिवार वालों व टीचर्स का आशीर्वाद है। डांस में रुचि रखने वाली अंशुमी भविष्य में लॉ ग्रेजुएट करने के बाद आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। अंशुमी की बड़ी बहन अंशिका जौहरी एमबीए कर चुकी है, जबकि उनका छोटा भाई अरमान कक्षा नौ का विद्यार्थी है। अंशुमी को राजनीति में कई दिलचस्पी नहीं है।