मुख्य सचिव आलोक
रंजन ने कहा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सफाई पर विशेष ध्यान दे रही
है। इसलिए इससे जुड़े अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं को गंभीरता से लेकर
उन्हें लागू कराएं।
कलेक्ट्रेट स्थिति एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंस हाल
में जिले के अधिकारियों से रूबरू हुए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने स्वास्थ्य,
शिक्षा, पोषण, राहत वितरण, कृषि और पंचायत राज विभाग से जुड़ी योजनाओं पर
चर्चा की। उन्होंने कहा कि अध्यापक मिड डे मील बांटने तक ही सीमित न रहें।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए शिक्षा ही सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को बेहतर
चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए जिलाधिकारी नियमित रूप से अस्पतालों की
जांच करें।
पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर उन्होंने 12
सितंबर तक आरक्षण लागू करने और 21 अगस्त तक प्राप्त मतदाताओं की अनंतिम
सूची पर प्राप्त दावे आपत्तियों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
वीडियो
कांफ्रेंस में जिले से सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, कृषि उपनिदेशक एके सिंह,
सीएमओ डॉ. ओम चौहान, डीएसओ रमन मिश्रा, प्रभारी डीपीओ मीना राठौर, सीवीओ
डॉ. राजीव गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
कुपोषण पर रोके के लिए मनेगा ‘वजन दिवस’
मुख्य
सचिव आलोक रंजन ने कहा कि इस समय कुपोषण पर सबसे अधिक तवज्जो दी जा रही
है। सात सितंबर से 10 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया
जाएगा। इसमें बच्चों के वजन लेकर कुपोषण की जांच की जाएगी।