कुमार तनय महिला संगठन और महिला मंडल की ओर से बुधवार को तीज महोत्सव
समारोह मनाया गया। इसमें मेंहदी, अंताक्षरी, वन मिनट, डांस आदि
प्रतियोगिताएं हुई। महिला मंडल के तीज महोत्सव में सुरभि खंडेलवाल को महिला
क्वीन चुना गया।
नगर के एक होटल में महिला मंडल के तीज महोत्सव का
शुभारंभ सरोज खंडेलवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसमें हुई नृत्य
प्रतियोगिता सीनियर में चारू ने पहला और रोशनी जायसवाल ने दूसरा स्थान
प्राप्त किया। महिलाओं ने ने वन मिनट, म्यूजिकल चेयर, हाऊजी का भी आनंद
लिया। सावन क्वीज सुरभि खंडेलवाल को घोषित किया गया। समारोह में सोनल
खंडेलवाल, प्रीति जायसवाल, पंखुड़ी तिवारी, दीपा खंडेलवाल, मनाली खंडेलवाल,
रंजना खंडेलवाल आदि रहीं। अंत में सोनल खंडेलवाल ने आभार व्यक्त किया।
आर्य
समाज मंदिर में आयोजित कुमार तनय महिला संगठन के तीज महोत्सव में
अंताक्षरी, वन मिनट, डांस, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें मोनिका
गुप्ता, सरिता गुप्ता, अंजलि गुप्ता, स्वेता, मंजली, पवन, रीना गुप्ता,
खुशबू गुप्ता, मिताली गुप्ता आदि शामिल रहीं। संगठन की सरिता गुप्ता ने
बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।