फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 केंद्रों पर 13550 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
टीईटी को लेकर एक केंद्र पर हो रही सफाई। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को दो पाली में होगी। परीक्षा शहर के 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 13550 विद्यार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा को लेकर शनिवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गईं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को शहर के 17 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे के बीच होगी। इसमें 276 कक्षों में 13550 विद्यार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में 8296 प्राइमरी स्तर के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके अलावा दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली दूसरी पाली में उच्च प्राइमरी स्तर के 5254 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केंद्रों के गेट पर पुलिस की तैनाती रहेगी। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। शनिवार को कक्ष निरीक्षकों को डीआईओएस कार्यालय में जिम्मेदारियों बांटी गई। इसके अलावा परीक्षा कक्षों में सीटिंग प्लान भी तैयार किया गया। इससे विद्यार्थी अपनी सीट पर आसानी से पहुंच सके।
शहर में यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज, सिद्दकी नेशनल इंटर कॉलेज, सेंट एलायसिस कॉलेज, बेनहर पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजिल्स स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, लायंस बाल विद्या मंदिर स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, चिरौरीलाल वीरेंद्र पाल एसवीएम इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, हॉफिज रहमत खां इंटर कॉलेज, पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड हायर एजुकेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान इतना रहेगा स्टाफ तैनात
पद संख्या
सेक्टर मजिस्ट्रेट 04
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 19
प्रशासन पर्यवेक्षक 19
शिक्षा पर्यवेक्षक 19
केंद्र व्यवस्थापक 17
कक्ष निरीक्षक 623
कक्ष निरीक्षकों को दिए गए दिशा निर्देश
डीआईओएस कार्यालय में शनिवार को परीक्षा से संबंधित सभी कर्मचारियों को सामग्री का वितरण किया गया। इसके अलावा शांति व्यवस्था के साथ नकल विहीन परीक्षा को लेकर निर्देश दिए गए। इससेे परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने की तैयारी की
एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया के परीक्षा को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी। जिससे जाम की स्थित न हो पाए और गैर जनपदों से आने वाले परीक्षार्थी समय से केंद्र पर पहुंच सके। वाहनों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहेगी। इसके अलावा पेपर छूटने के दौरान अगर जरूरत पड़ी तो नो एंट्री लगा दी जाएगी। इससे बड़े वाहनों के कारण जाम न लग सके। रूट डायवर्जन भी जरूरत के अनुसार किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से पहले बड़े वाहनों के एंट्री पर रोक रहेगी।
सुबह 17 केंद्रों पर टीईटी की होगी। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। मोबाइल फोन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेेगा। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की लगातार निगरानी रहेगी। शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

- पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें