फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टीबी अस्पताल को दो ट्रूनॉट व तीन पोर्टेबल एक्सरे मशीन मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में क्षय रोग (टीबी) से पीड़ित मरीजों की समय से स्क्रीनिंग करने के साथ रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को नए उपकरण मिले हैं। सीएचसी से लेकर आरोग्य मंदिर व गांव-गांव में क्षय रोग जांच के लिए दो ट्रूनॉट व तीन पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच हो सकेगी। ट्रूनॉट मशीनों का दो सीएचसी पर संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब तक क्षय रोगियों को सीने का एक्सरे कराने के लिए दूरदराज से जिला क्षय रोग अस्पताल आना होता था। अब खुद ग्रामीण स्तर तक क्षय रोग विभाग के कर्मचारी जाकर मरीजों को एक्सरे पोर्टेबल मशीन के जरिए आसानी से कर सकेंगे। मशीन में कम भार होने के चलते इसको कही भी ले जाया जा सकेगा। वहीं, रिपोर्ट भी मरीज को पांच मिनट में मिल जाएगी। इसी के साथ सीएचसी अमरिया व जहानाबाद में लगाए गए ट्रूनॉट मशीन एआई से संचालित हैं, जो बिना बिजली के बैटरी से चलेगी।
40 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट
मशीन में मरीज के बलगम का सैंपल डालकर उसमें से मरीज को डीएनए अलग किया जाएगा व डीएनए से मरीज की जांच रिपोर्ट जहां पहले दो घंटे में मिलती थी। अब मरीज को 40 मिनट में मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें