फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तीन मिनट में टीबी से होती हैं दो मौतें

Wed, 25 Mar 2015 12:17 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व क्षय दिवस पर जिला क्षय नियंत्रण समिति की ओर से गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि टीबी को छिपाया नहीं जाना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इसके मुफ्त इलाज की सुविधा है। इस मौके पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


जिला क्षय नियंत्रण केंद्र से सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। इसे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज जैन और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश भट्ट ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। एनार्डे फाउंडेशन, पहल ग्रामीण सेवा समिति, समाधान विकास समिति, पंकज ग्रामोद्योग कार्यकर्ताओं एवं अवंती बाई जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं की रैली गौहनिया चौराहा, अशोक कॉलोनी ड्रमंड रोड होती वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।

यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि देश में 20 लाख लोग टीबी से ग्रसित हैं और प्रतिदिन तीन मिनट में दो लोगों की मौत टीबी से हो रही है। लगातार खासी आने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। गोष्ठी के बाद स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर बबिता वर्मा, उर्मिला देवी, चैतन, धर्मपाल, मनोज कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, अब्दुल खालिद, जितेंद्र कुमार, मोहन लाल, ठाकुरदास, शेर सिंह, योगेश कुमार, अमित सिंह, अचल यादव, एनएन सिंह, रामनरेश, आशीष कुमार, महेश पाल, गोविंद राम, सलिल, विष्णु सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें