शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बैठे लोग। स्रोत स्वयं
पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग सीजन एक के ऑक्शन में तन्मय प्रताप सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सार्थक वाजपेयी सबसे महंगे गेंदबाज रहे। 22 यार्ड एकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल की ओर से कराई गई इस ऑप्शन प्रक्रिया में छह टीमों ने लगभग 150 खिलाड़ियों पर दांव लगाया।
शहर के एक होटल में लगभग आठ घंटे चले इस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई। पीलीभीत के युवा ऑलराउंडर तनमय प्रताप सिंह पर सबसे ज्यादा 8000 रुपये की बोली लगी। उन्हें लवली किंग्स इलेवन ने अपनी टीम से जोड़ा। सबसे महंगे गेंदबाज सार्थक बाजपेयी रहे। उन्हें छह हजार में खरीदा गया। पुलिस कांस्टेबल मोनू सिंह को साढ़े छह हजार में खरीदा गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, इनिशियम ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर पुनीत धमेजा, अधिवक्ता सरोज बाजपेयी, सनी धमेजा, गगन प्रताप सिंह, शिवांग अग्रवाल, मणिकांत मिश्रा, कपिल भारती,अखलेश,सनी वर्मा, मेहरबान अली, अर्शी खान, कुलविंदर सिंह, नदीम खान, गुफरान खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। आक्शन प्रक्रिया का संचालन 22 यार्ड एकेडमी के कोच रिजवान खान सैयद नातिक अली ने किया। संवाद