अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को टांडा इलेवन स्टार और युवा क्रिकेट क्लब अमरिया के बीच मैच खेला गया। मैच में टांडा इलेवन स्टार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टांडा इलेवन स्टार की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। टीम की ओर से नसीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम टांडा इलेवन स्टार की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 11 ओवर में 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टांडा इलेवन स्टार की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले नसीम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद